{"_id":"5c84016cbdec221468050cf3","slug":"201552154988-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ट और फ्लाईओवर के लिए सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ट और फ्लाईओवर के लिए सौंपा पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भाजपा सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। जहां कारपेट एक्सपो मार्ट में गतिविधियां नहीं शुरू की जा रही हैं वहीं आनंद नगर गजिया के फालाईओवर का काम भाजपा ने रोकवा दिया है। इससे भदोही नगरवासियों को भारी समस्या हो रही है लेकिन कोई समस्याओं की सुधि लेना वाला नहीं है। ये बातें शनिवार को विधायक जाहिद बेग ने उपजिलाधिकारी रमेश कुमार पत्रक सौंपते हुए कही।
विधायक ने कहा कि सपा सरकार ने जनपद के विकास का जो खाका खीचा था उसे भाजपा सरकार ने रोल बैक कर दिया है। इससे सपा के समय की कई परियोजनाओं पर ग्रहण लग गया है। कहा कि भदोही के कालीन निर्यातक जदो वर्ष से नवनिर्मित मार्ट में कारपेट एक्सपो आयोजन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आयोजकों कालीन निर्यात संवर्धन परिषद की मंशा कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रही है। विधायक ने कहा कि बीते 28 दिसंबर को भदोही आए सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने 31 मार्च तक मार्ट को हैंडओवर करने का वादा किया था लेकिन वह वादा पूरा होता नहीं प्रतीत हो रहा है।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम सौंपे पत्रक में मार्ट को अतिशीघ्र पूरा कराकर मेला आयोजन की राह आसान करने की मांग की। उसमे अधर में लटके फ्लाई ओवर निर्माण का निर्माण भी पूरा कराने की मांग की गई। पत्रक देने वालों में शोभनाथ यादव, इस्तीयक डायर, संतोष यादव, दीपनरायण भारती, राजकुमार यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे।