फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बदहाल पड़े डस्टबिन,फैली गंदगी

बदहाल पड़े डस्टबिन,फैली गंदगी

Thu, 28 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़े डस्टबिन,फैली गंदगी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक ओर जहां प्रदेश सरकार स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, वहीं नगर निकाय प्रशासन शासन की मंशा पर पानी फेरने में जुटे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र ज्ञानपुर के प्रोफेसर कालोनी में देखने को मिला। यहां लगाए गए डस्टबिन औंधे मुंह बदहाल पड़े मिले।

गत दिनों नगर प्रशासन की ओर से सूखे और गीले कचरों को एक ही स्थान पर रखने के लिए अभियान चलाकर सभी वार्डों में डस्टबिन तो लगवा दिए गए, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में वे दम तोड़ते जा रहे हैं। जबकि डस्टबिन खरीद-फरोख्त के नाम पर हजारों रुपये भी व्यय किये जा चुके हैं। लगभग एक माह तक चले अभियान में नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए निकाली गईं जनजागरूकता रैलियां भी बहुत असरदार साबित न हुईं। नगर क्षेत्र में जगह-जगह लगाए गए कूड़ेदानों का उपयोग अपेक्षानुरूप नहीं हो पा रहा है। कालोनी रोड से आवागमन कर रहे लोगों ने नगर प्रशासन का ध्यान अस्तित्व खो रहे कूड़ेदानों की दशा सुधारने की ओर आकृष्ट कराया। ऐसी हालत प्रोफेसर कालोनी के अलावा कई अन्य मोहल्लों में भी आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed