{"_id":"5c23bb7cbdec2256b262e6c5","slug":"201545845628-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को नई दिल्ली -वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से भदोही पहुंची। देरी के चलते वाराणसी - नईदिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 5.25 घंटा देरी से वाराणसी से चलाया जा सका। इससे ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्री घंटोें शीतलहरी में ठिठुरते रहे। इसके अलावा लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस 3.10 घंटे और वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 3.20 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची।
कोहरे ने रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी है। भीषण कोहरे के बीच रेल चालकों को कॉशन के सहारे गाड़ी चलानी पड़ रही है। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी आम हो गई है। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं। दिल्ली रूट की गाड़ियों की हालत बेहद खराब हो गई है। कोहरे के चलते ही वाराणसी-जंघई रेल खंड की दो ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जबकि बाकी ट्रेनें लेटलतीफ चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी दुश्वारी हो रही है। बुधवार को नई दिल्ली से भदोही आई केवी को वापसी में साढ़े पांच घंटे विलंब से वाराणसी से चलाया जा सका। इस स्थिति से रेलयात्रियों को भारी दुश्वारी हो रही है। शीतलहर के चलते स्टेशन पर इंतजार कर पाना मुश्किल हो गया है।