फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.84 lakh answer sheets sent in bhadohi

बोर्ड परीक्षा: स्कूलों में भेजी गई 2.

Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
2.84 lakh answer sheets sent in bhadohi
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के गठन संग अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड से आई उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर भेज दिया गया। दो लाख 85 हजार 250 कापियां परीक्षा केंद्रों पर गईं हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों को दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक तैयारी पहले ही हो चुकी है। अब केंद्रों पर कापियों को पहुंचाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को फाइनल टच दिया जा रहा है। 2020 की बोर्ड परीक्षा में कुल दो लाख 84 हजार कापियां केंद्रों को भेजी गईं। इसमें हाईस्कूल की एक लाख 63 हजार, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 21 हजार उत्तरपुस्तिकाएं आईं हैं। एक सप्ताह में विभाग की ओर से सभी केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गईं। बंडल में कई कापियां मिसिंग हो गई हैं, जिसकी सूचना विभाग की ओर से मांगी गई है, लेकिन कई केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से सूचना नहीं दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने चेतावनी दी कि सोमवार तक हर हाल में मिसिंग कापियों की जानकारी विभाग को दी जाए अन्यथा संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 54 हजार 455 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed