फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, खलबली

प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, खलबली

Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, खलबली

विज्ञापन
सुरियावां। नगर में शनिवार को राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सड़क और पटरी पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन बाजारों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटने से लोगों ने राहत की सांस ली। टीम ने चेताया कि भविष्य में अतिक्रमण मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सुरियावां बाजार में कई स्थानों पर अतिक्रमण के चलते संकरे मार्ग और भी जटिल हो गए थे। इससे साइकिल और बाइक भी निकालना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत से शिकायत किया था। उसी क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह, एसओ सुरियावां मनोज पांडेय और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश मयफोर्स नयागंज, चौक से त्रिमुहानी गल्लामंडी होते हुए बाईपास चौराहे तक अतिक्रमण को हटवाया। इससे पटरी व्यापारियों में खलबली मच गई। अतिक्रमण हटने से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन सामान्य हो गया लेकिन कार्रवाई के चंद घंटे बाद ही पटरी पर दुबारा अतिक्रमण हो गया। बताते चलें कि पिछले दिनों थाना दिवस की बैठक में अवैध अतिक्रमण का मुद्दा व्यापारियों ने उठाया था। उसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। मौके पर एसआई विनोद तिवारी, लेखपाल सिद्धनाथ, विजय उपाध्याय, शेषमणि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed