फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इलाहाबाद के अनिल ने जीती अखिल भारतीय मैराथन

इलाहाबाद के अनिल ने जीती अखिल भारतीय मैराथन

Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के अनिल ने जीती अखिल भारतीय मैराथन
वहिदानगर। 14वीं बाबा सेमराधनाथ अखिल भारतीय मैराथन प्रतियोगिता एवं दो दिवसीय महोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। इलाहाबाद के अनिल सिंह ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए 36 मिनट में साढ़े 12 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर मैराथन को जीत लिया। दूसरे नंबर पर भी इलाहाबाद के ही धावक रहे, जबकि तीसरे नंबर पर कछवां रोड का धावक जगह बनाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच सुबह नौ बजे कोइरौना स्थित वीएनपी कांवेंट इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचे सैकड़ों धावकों को पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मैराथन में दूरदराज से आए धावक नेवाजीपुर मोड़ होते हुए सेमराधनाथ धाम पहुंचे। मैराथन में पहले स्थान पर अनिल सिंह निवासी सुदनीपुरकला इलाहाबाद को 8500रुपये, 40 मिनट में मैराथन पूरी कर द्वितीय स्थान हासिल करने वाले भाईराम निवासी छिड़ी इलाहाबाद को 4500 रुपये का पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान पर दिलीप पटेल निवासी कछवांरोड ने 50 मिनट में दौड़ पूरी की। उन्हें 2100 , चतुर्थ गणेश निवासी मिर्जापुर को 1100 और पांचवें स्थान पर रहे जुगेश निवासी सिकंदरा भदोही को 1000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष छह स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को 551 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। सेमराधनाथ धाम में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजेश मिश्र, डॉ. केके मिश्रा, सुनील मिश्रा, राकेश दुबे, संतोष पांडेय, विपुलेंद्र सिंह, अभिषेक पांडेय, करुणाशंकर पांडेय, रामबली सिंह, शिवमणि मिश्रा, श्यामधर मिश्र, विमल मिश्र, विधान दुबे, सुशीला पांडेय, अमलदार सिंह, जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed