{"_id":"594ac91a4f1c1b8f578b485b","slug":"191498073370-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्यांचलों में भी रही योग दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्यांचलों में भी रही योग दिवस की धूम
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में भी सेहत को लेकर लोगों में गहरी संजीदगी दिखी। बड़ी संख्या में लोगों ने जगह-जगह समूह में एकत्रित होकर योग किये । इस दौरान विभिन्न रोगों से बचे रहने के लिए जरूरी आसन और व्यायाम भी किए गए।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से तुरंतपुर चकमानधाता में योग शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के एरिया डिप्टी प्रेसीडेंट मिश्रीलाल सेठ ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर कृपाशंकर, ताराशंकर, छोटेलाल आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से अभोली ब्लॉक के बसवापुर गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पतंजलि योग समिति के सुंदरम और रविकांत भारती ने अंतरराष्ट्रीय सामान्य योग प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए प्रार्थना, ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, योगासन क्रिया आदि का अभ्यास कराया। इससे पूर्व एनवाईके के उदयभान सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर बुद्धिराम, संजय यादव, सुरेश मौर्या, अजय कुमार, किशन कुमार, संदीप कुमार, सरिता, आरती आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राम आसरे सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन अभोली ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नायब बिंद ने किया।
घोसिया संवाददाता के मुताबिक भारत विकास परिषद की ओर से शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य श्रीकांत और विजयकांत ने 45 मिनट तक योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष रामधनी मौर्य थे। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संरक्षक श्रीलाल कोठारी ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डॉ. आरपी मौर्य, प्रहलाद बरनवाल, एमएल द्विवेदी, महेंद्र सेठ, निशांत, चंद्रबली, संजय, त्रिलोकी, रामेश्वर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष हरगोविंद पांडेय ने किया।