{"_id":"5c76daa9bdec2211ac1affeb","slug":"181551293097-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस और तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस और तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर/जंगीगंज। पीओके और पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर बुधवार को भी नागरिकों ने जश्न मनाया। जंगीगंज में तिरंगा यात्रा तो ज्ञानपुर में विजय जुलूस निकालकर देशभक्ति गीत गाकर नारेबाजी की गई।
भुड़की के ग्राम प्रधान अवधेश पाठक के नेतृत्व में पटेल नगर में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगे। सभी ने एक सुर में कहा कि पाकिस्तान पर और बड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर लालधर पाल, पवन यादव, हरिशचंद्र यादव, गणेश कुमार प्रजापति, नन्हे पाल, मुन्ने पाल, सूर्य प्रकाश पाल, आदित्य यादव, लल्लू दूबे, मनीष पाठक आदि रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, बाजार में एकल विद्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीओके और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर मनोज मिश्रा, ज्योति नारायण, प्रमोद कुमार, ईश्वरी प्रसाद मौर्य, साधना, रिंकी, शकुंतला, सीमा, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।