फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पीड़ित बच्चों के परिजन को एक-एक लाख मुवावजा

पीड़ित बच्चों के परिजन को एक-एक लाख मुवावजा

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चों के परिजन को एक-एक लाख मुवावजा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूल वैन हादसे के शिकार बच्चों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक-एक लाख मुआवजे की घोषणा की। शाम को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने मुुआवजे की पुष्टि की। बच्चों को बेहतर उपचार कराने का आश्वासन भी दिया गया।
शनिवार की सुबह आठ बजे लखनो गांव में एससी कान्वेंट स्कूल की मारुति वैन में गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई थी। इससे कार में बैठे 19 मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को बीएचयू रेफर किया गया था। 14 बच्चे उपचार के बाद वापस आए, लेकिन पांच बच्चों का अब भी आईसीयू में उपचार चल रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झुलसे बच्चों के परिवार वालों को एक-एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में कोताही नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने फोन कर मुआवजे की जानकारी दी। पीड़ित बच्चों के परिवार वालों को एक-एक लाख की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों की देखरेख के लिए लगे अधिकारी
दूसरी तरफ डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बीएचयू में भर्ती बच्चों की देखरेख के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम लगाई है। 14 जनवरी को औराई तहसीलदार गजानंद दूबे, 15 जनवरी को भदोही तहसीलदार रामजी, 16 जनवरी को ज्ञानपुर तहसीलार सुनील कुमार बरनवाल की ड्यूटी लगी है। इसी तरह 18 को औराई, 19 को भदोही और 20 जनवरी को ज्ञानपुर तहसीलदार वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed