फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिलाएं अबला नहीं महारानी लक्ष्मीबाई स्वारूप हैं

महिलाएं अबला नहीं महारानी लक्ष्मीबाई स्वारूप हैं

Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं अबला नहीं महारानी लक्ष्मीबाई स्वारूप हैं
नारी अबला नहीं, दुर्गा स्वरूपा हैं। प्रेम की प्रतिमूर्ति नारी जरूरत पड़ने पर लक्ष्मीबाई भी बन जाती है। वह अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान की अहमियत भी जानती है। बेटियां बढ़ेंगी तो देश बढ़ेगा, इस सोच के साथ युवा पीढ़ी आगे बढ़े, तभी नारी गरिमा को बढ़ाया जा सकेगा। यह बातें बुधवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स सजगता गोष्ठी में महाविद्यालय की छात्राओं और प्राध्यापकों ने कही।
विज्ञापन


वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने छात्राओं और छात्रों को नारी सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता की शपथ दिलाते हुए कहा कि नारी सजग है, उसे केवल प्रोत्साहित करने की जरूरत है। डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। समय के साथ आए बदलाव से महिलाएं स्वावलंबी बनने की राह पर चल पड़ी हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो चुकीं हैं।
विज्ञापन


डॉ मनीषा यादव ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना खुद में बड़ी ताकत का एहसास कराता है। महिलाएं हर स्थिति का डटकर मुकाबला कर रहीं हैं। डॉ. कल्पना वर्मा ने कहा कि महिलाएं परिस्थिति के अनुसार दया और दंड के विधान को अपनाकर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा देने का काम कर रहीं हैं। डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. हेमंत निराला और डॉ. किरन शर्मा ने भी नारी सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। छात्रा सोनम उपाध्याय ने कहा कि नारी अबला नहीं हैं। वह महारानी लक्ष्मीबाई की स्वरूप है। नारी सक्षम हो चुकी है, जिससे वह हर क्षेत्र में बराबरी की भूूमिका निभा रही है। उपासना जायसवाल ने कहा कि महिलाएं आदिशक्ति हैं। वह दो घरों को रोशन करने वाली ऐसी चिराग हैं, जिनसे पूरा समाज रोशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को उनका अधिकार मिले, इसके लिए पुरुष समाज को भी आगे आना होगा। उन्हें अपने घर की बेटियों को शिक्षित बनाने के साथ ही अच्छे संस्कार दें। वह बेटे और बेटी के बीच का भेद भूलकर समानता का व्यवहार करें। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रमेश चंद्र यादव, डॉ. प्रभात कुमार वर्मा और डॉ. घनश्याम मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामिनी वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed