{"_id":"5c1e8055bdec2257114a8d32","slug":"181545502805-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गत दिनों नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान में आयोजित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्क़ृत किया गया।
मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी की प्राचार्य डॉ. यशोधरा शर्मा ने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। उन्हें विषम परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना चाहिए। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश पूर्णिमा सागर ने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अधिवक्ता प्रेमनाथ यादव ने धारा 125 के तहत महिला और बच्चों को मिलने वाले भत्ता के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने अलग-अलग वर्ग में अव्वल रहने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि नारी शिक्षित होकर ही सशक्त हो सकती हैं। मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, किरन शर्मा, रश्मि सिंह, शुभ्रा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, मनीषा, मोनिका, प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।