{"_id":"5c5094d5bdec22499d2718e6","slug":"171548784853-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के कई विद्यालयों के छात्रों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा-2019 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। नगर के नेशनल इंटर कालेज में इसके लिए भारी भरकम टीवी की व्यवस्था कराई गई थी। कक्षा छह से लेकर 12 तक के छात्रों ने टीवी पर प्रधानमंत्री की चर्चा सुनकर आनंदित हो उठे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अनुराग मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभी छात्र सुबह से ही उत्सुक थे। सुबह 11 बजे सभी बच्चे सभागार में पहुंच चुके थे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक टिप्स दिए। कार्यक्रम एक बजे तक चला। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब इस तरह का कार्यक्रम छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री को देख और सुनकर छात्रों का रुझान शिक्षा की ओर बढ़ा है। इससे उनमे नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के समंवयक वीके तिवारी, आशुतोष शुक्ल भी मौजूद रहे।