फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिविरार्थियों ने चलाया साक्षरता अभियान

शिविरार्थियों ने चलाया साक्षरता अभियान

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिविरार्थियों ने चलाया साक्षरता अभियान

विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र स्थित घनश्याम दुबे महाविद्यालय में चल रहे चतुर्थ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन शिविरार्थियों ने साक्षरता अभियान चलाकर निरक्षरों को साक्षर बनाने काम किया। साथ ही स्वयंसेवक /सेविकाओं ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर हुई बौद्धिक सभा में मुख्य अतिथि रहे देवेंद्र ने देश के विकास में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब देश में परिवर्तन हुआ है, उसमें स्वयंसेवकों का योगदान विशेष रूप से रहा है। अन्य वक्ताओं में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे समाज को नई दिशा मिले और समाज का उत्थान हो सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने भी रासेयो के महत्व को जीवन से जोड़ते हुए समाज के लिए हितकारी बताया। इस अवसर पर डॉ. आलोक, पंकज दुबे, रामभरोस, संतोष, दिलीप, शिवशंकर, ओमप्रकाश, संदीप तिवारी, स्मृति, सोनी, जटाशंकर दुबे, संतोष दुबे, कृपाशंकर, कमलेश, जयशंकर, प्रमोद शर्मा, संदीप, अभिषेक, दीनदयाल, मूलचंद, झल्लू यादव, नीतू, राजमणि, चमेला देवी, सरोजा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed