{"_id":"5c226db6bdec2256c333e19b","slug":"171545760182-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत की साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत की साफ सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाइयों की ओर से स्वच्छता दिवा मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डा.राजकुमार सिंह यादव व डा.बृजेश कुमार ने छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि तनमन को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास की आबो हवा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। देश के लोग स्वच्छ और निरोग रहेंगे तो राष्ट्र की शक्ति बढ़ेगी। शिविर के तहत बच्चों ने परिसर में झांड़ू लगाया। मैदान और परिसर में पड़े कूड़ा करकट को उठाकर निस्तारित किया। इस मौके पर प्राध्यापक डा.गौतम गुप्ता, डा.बृजेश सिंह, डा.वर्षारानी, डा.माया यादव, डा.अनुराग सिंह, डा.रुस्तम अली, डा.आशुतोष श्रीवास्तव, डा.अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।