{"_id":"5c0ff143bdec22418644f706","slug":"171544548675-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रही एक महिला की तेजरफ्तार पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। 60 वर्षीय मृत वृद्धा की शिनाख्त जलालपुर मोल्ले के शैफुन्निसा पत्नी लाल मोहम्मद के रूप में की गई है। वह एक किराए के मकान में रहती थी। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी हो कि वृद्धा हर रोज रेलवे पटरी के उस पार कहीं काम करने जाती है। बकौल जीआरपी चौकी प्रभारी वीके सिंह ने महिला ट्रैक पार कर रही थी कि उसी समय तेजरफ्तार पूर्वा एक्सप्रेस आ गई और उसे अपने चपेट में ले लिया। जानकारी हो कि भदोही रेलवे स्टेशन के उत्तर और दक्षिण ओर आने जाने के लिए नजदीक का रास्ता नहीं है। इसके चलते भारी संख्या में लोग ट्रैक पार करते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि हाल ही इस रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा कर दिए जाने से भी दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गई है। कहा अब जीआरपी रेलवे ट्रैक पार करने वालों पर नजर रखेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।