{"_id":"5bd4b83cbdec22174c7dec7b","slug":"171540667452-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल वसूलने में विभाग फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल वसूलने में विभाग फिसड्डी
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बिजली बिल वसूली विभाग विफल साबित हो रहा है। जिले में 12 हजार उपभोक्ताओं पर 200 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इनमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं, जो बड़े बकायेदार हैं। बार-बार अभियान चलाने के बाद भी बिजली विभाग बकाया बिल की वसूली नहीं कर पा रहा है। एकमुश्त जमा योजना (ओटीएस) की आड़ में 12 हजार बड़े बकाएदार बिजली विभाग को चपत लगा रहे हैं। इसमें सरकारी विभाग भी पीछे नहीं हैं। बड़े बकाएदारों पर विभाग ने अभियान चलाकर हफ्तेभर में डेढ़ करोड़ की वसूली की और डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया, लेकिन बकाया बिल का आंकड़ा काफी ज्यादा है। लगातार बकाएदारों और कटियामारों के खिलाफ डोर टू डोर अभियान चलाकर बकाया वसूली के साथ ही कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन बकाया बिल की पूरी वसूली नहीं हो सकी। एक सप्ताह के अभियान में अधिकारियों ने 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ डेढ़ करोड़ की वसूली की। इस कार्रवाई के बाद भी बकाएदारों के पास 200 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। 12 हजार बड़े बकाएदारों को तत्काल बिल जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि बड़े बकाएदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। छोटे बकाएदारों को भी जल्द बिल जमा करने को कहा गया है। इसके बावजूद बकाया बिल नहीं जमा किया गया तो कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन