{"_id":"5a2ae03a4f1c1b72548c2142","slug":"171512759354-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को होगा शपथ ग्रहण समारोह क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को होगा शपथ ग्रहण समारोह क
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर निकायों के निर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को शासनादेश मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मजिस्ट्रेटों को नामित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गत 26 नवंबर को जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था। इसमें सात चेयरमैन और कुल 113 वार्डों के लिए सभासदों और सदस्यों का चुनाव हुआ। चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, शुक्रवार को दोपहर बाद तक प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिल पाई थी। दोपहर बाद प्रमुख सचिव का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गया। शासन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण प्रशासन परंपरागत ढंग से कराएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्षों और सभासद-सदस्यों का शपथ ग्रहण परंपरागत ढंग से नगर निकाय स्तर पर कराया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेटों को नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन