फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   योग दिवस पर योगमय हुई नगरी

योग दिवस पर योगमय हुई नगरी

Thu, 22 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर योगमय हुई नगरी

विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में योगा शिविर का आयोजन हुए। इस दौरान लोगों को योग, आसन और प्राणायाम की अहमियत बताई गई। ज्ञानपुर नगर के वीएनजीआईसी मैदान में मुख्य आयोजन हुआ। यहां सांसद और जिलाधिकारी के अलावा जिले के तमाम अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने विभिन्न प्राणायाम और आसन करवाए।
उन्होंने कहा कि योग हमारे देश का ऋषि प्रसाद है, जिसे अब पूरा विश्व ग्रहण कर रहा है। उन्होंने नारा दिया कि जिसके जीवन में नहीं है योग, उसे सताते हैं दुनिया के सारे रोग...। नियमित योग से मुफ्त में पांच बीमारियों डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, आस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल स्पांडलाइटिस और थायराईड का इलाज मुमकिन है। उन्होंने योगिंग-जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, गोमुख आसन, मंडूक आसन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी विशाख जी और सांसद वीरेंद्र सिंह ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को भारी भीड़ के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एलईडी से लाइव टेलिकास्ट किया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिलाधिकारी की लगन की सराहना की। जिलाधिकारी विशाख जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के निमित्त पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग पर आभार जताया। कहा कि योग सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में छह स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के अलावा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, विकास खंड भदोही में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, विकास खंड डीघ में कालिका नगर इंटर कॉलेज कोइरौना, विकास खंड अभोली में जूनियर एवं प्राईमरी पाठशाला अभोली, विकास खंड औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई और विकास सुरियावां में विकास खंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर लोगों ने योगाभ्यास किया। इन सभी योगास्थलों के लिए नोडल अधिकारियो की तैनाती की गई थी। सारंग टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हरीलाल यादव, एसडीएम ज्ञानपुर प्रवरशील बरनवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, पतंजलि योग समिति की सदस्य प्रीती श्रीवास्तव, रुक्मिणीकांत पांडेय, भरतलाल, आशीष, अंकित, अर्चना पांडेय, रामेश्वर सिंह, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed