फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिजली विभाग ने भेजी

बिजली विभाग ने भेजी

Sat, 09 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने भेजी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने सख्ती दिखाई है। पहले चरण में 850 बड़े बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। साथ ही 1800 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाये का भुगतान शीघ्र करने को कहा गया है। यही नहीं 10 हजार और बकायेदारों की आरसी जारी करने की तैयारी है।
जिले के 50 हजार उपभोक्ताओं पर 275 करोड़ का भारी-भरकम बिजली बिल बकाया है। जिन्होंने सरचार्ज माफी योजना के बावजूद अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। बिजली विभाग को बकाए के बोझ से उबारने के लिए सरकार ने शत प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना लागू की है। इसके तहत बकाएदार उपभोक्ताओं को 25 मार्च तक बकाए का 30 फीसदी जमाकर रजिस्ट्रेशन कराना था। बाकी के बिल को 31 मार्च तक जमा करने की सहूलियत दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में कुल 90 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें 50 हजार बकाएदारों पर 275 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। उन्होंने छूट के बावजूद रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया। ऐसे बकायेदारों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई का मन बना लिया है। विभाग ने 10 हजार से अधिक के बकायादार 35 हजार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इनमें पहले चरण में 850 बकाएदारों को आरसी जारी की गई है और 1800 के घर नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस के पहुंचने बाद 15 दिन के अंदर बिल जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ आरसी (राजस्व वसूली) जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ विभागीय समेत कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। जिलेभर में 50 हजार बकाएदार हैं, जिनके ऊपर 275 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। कनेक्शन कटने के बाद चोरी से बिजली जलाने वाले 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दस हजार और बकायेदारों की आरसी भी जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed