{"_id":"5c324da4bdec2256b86d7836","slug":"161546800548-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुंद वार्ड का नलकूप लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुंद वार्ड का नलकूप लोकार्पित
विज्ञापन
भदोही। नगर की पेयजलापूर्ति सुदृढ़ करने के क्रम में रविवार को जमुंद वार्ड के लिप्पन तिराहे पर नवनिर्मित 40 एचपी का नलकूप नागरिकों को समर्पित कर दिया गया। नलकूप पर 36 लाख की लागत आई है। शिलापट्ट का अनावरण कर तथा पूजन अर्चन कर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नए नलकूप का लोकार्पण किया। इसका सर्वाधिक लाभ जमुंद, पचभैया, अहमदगंज गजिया, पश्चिम तरफ और कजियाना मोहल्लों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि पूर्व नगर के दो महत्वपूर्ण नलकूप जिनसे 60 प्रतिशत आबादी को जलापूर्ति होती थी 5 वर्ष से खराब थे। लोगों को पेयजल की समस्या थी लेकिन तब सपा सरकार का ध्यान इन दोनो लनकूपों पर नहीं गया। सपा के शासनकाल में जहां कमीशन मिलना था वहीं काम हुआ। जिसका खामियाजा भदोही नगरवासियों को भी भुगतना पड़ा। सपा के काल में भदोही पालिका क्षेत्र में जितने भी कार्य हुए सब उखड़ चुके हैं। जबकि उन पर भारी भरकम खर्च दिखाए गए।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दरोपुर नलकूप के बाद अब इस नलकूप को भी शुरू करा दिया गया है जिससे 60 प्रतिशत आबादी लाभान्वित हुई है। इस मौके पर लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने विधायक और पालिकाध्यक्ष का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर वकील कुरैशी, मोगीस कलाम, करुणाशंकर दूबे, इरशाद अंसारी, सचिन त्रिपाठी, शफीक अहमद, मुन्नीाल यादव, हसीब खां, जितेंद्र यादव, दानिश सिद्दीकी, अरविंद मौर्य, विनीत बरनवाल, अशोक पाल आदि थे।