फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बढ़ते अपराध को लेकर आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बढ़ते अपराध को लेकर आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बढ़ते अपराध को लेकर आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि अपराध रोकने में सूबे की सरकार विफल साबित हो चुकी है। इसे लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध के मुद्दे पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी लेकिन जब से नई सरकार आई अपराध में दिन दुना तो रात चौगुना बढ़ोतरी हुई। केंद्र और प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा जुमला बनकर रह गया है। महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या की घटनाएं आम हो चुकी हैं। एक भी प्रकरण में पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जून में पॉलीटेक्निक की छात्रा के साथ लखनऊ में दुराचार के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। उन्नाव में छह जुलाई को एक महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो बनाया गया। दोनों घटनाओं से इंसानियत जहां शर्मसार हुई वहीं प्रकरण निर्भया को याद दिलाया। सरकार की ओर से अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं की गई। मांग की कि महिला हिंसा से जुड़े मामलों में फास्ट ट्रैक तीन माह के अंदर निर्णय करे, सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि दोबारा ऐसी घटना न हो, छात्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर नरेश कुमार मिश्रा, राजीव मलिक, संदीप यादव, अमित पुष्पकार, महेंद्र नाथ पाल, सत्य नारायण, आकिब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed