{"_id":"5be9c9b7bdec22693f5f6b52","slug":"161542048183-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कार्यालय में लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कार्यालय में लोक अदालत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। क्षेत्र के मोबाइल, ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय में सोमवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 60 उपभोक्ताओं के बकाए के विवाद का भी निस्तारण किया गया। इस मौके पर विभाग ने लगभग 2 लाख का बकाया भी वसूला। आगामी 16 नवंबर को पुन: लोक अदालत लगाया जाएगा।
दूरसंचार वाराणसी के लेखाधिकारी पीएनएस यादव ने बताया कि बकाया भुगतान के अभाव में भदोही शहरी और ग्रामीण के लगभग 2 हजार कनेक्शन काटे गए थे जिसका बकाया अब तक जमा हीं हो पा रहा है। वसूली और उपभोक्ताओं के समस्याया समाधान के लिए सोमवार को लोक अदालत आयोजित किया गया। लोक अदालत के दृष्टिगत गत दिनों 5 सौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई थी। जिसमे से पांच वर्ष से अधिक पुराने बकाएदारों को 50 प्रतिशत की राहत प्रदान की जा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों की समस्या समाधान कर दो लाख वसूले गए। इस मौके पर मौजूद लेखाधिकारी निरंकार साहू ने बताया कि 16 नवंबर को पुन: लोक अदालत आयोजित है। जिसमे भदोही और नईबाजार के ग्राहकों को सुविधा दी जाएगी।