फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   परगासपुर के प्रधान बर्खास्त, होगी वसूली

परगासपुर के प्रधान बर्खास्त, होगी वसूली

Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
परगासपुर के प्रधान बर्खास्त, होगी वसूली
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के परगासपुर के ग्राम प्रधान जोगेंद्र कुमार को एक लाख 35 हजार के गबन में सोमवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बर्खास्त कर दिया। विकास कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है। प्रधान, सेक्रेटरी और तकनीकी सहायक से गबन की रकम वसूली का निर्देश दिया गया है। डीएम के निर्देश पर दिसंबर 2017 से ही प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज चल रहे हैं। परगासपुर गांव निवासी राजेंद्र तिवारी ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। करीब एक साल पूर्व शुरुआती जांच में गड़बड़ी सामने आने पर डीएम ने नोटिस जारी किया। साथ ही ग्राम प्रधान जोगेंद्र राम का अधिकार सीज कर दिया। अंतिम जांच के लिए उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और बीडीओ भदोही को नामित किया गया। कमेटी ने जांच में पाया कि धईकार बस्ती में सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के कार्य, मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी की गई है। दोनों कार्यों में एक लाख 35 हजार 240 रुपये का गलत ढंग से भुगतान पाया गया। डीएम ने ग्राम प्रधान से 15 दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। माह भर से अधिक समय खत्म होने के बाद प्रधान की ओर से जो जवाब दिया गया वह संतोषजनक नहीं था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रधान को बर्खास्त करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गबन की रकम रिकवरी कराने का निर्देश दिया। कहा कि एक माह के अंदर वसूली की जाए। बताते चलें कि जिस सेक्रेटरी से वसूली की जानी है, वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परगासपुर इकलौता गांव नहीं है। कई गांवों की जांच अंतिम दौर में चल रही है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed