फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथ की मजबूती दिलाएगी चुनाव में जीत

बूथ की मजबूती दिलाएगी चुनाव में जीत

Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बूथ की मजबूती दिलाएगी चुनाव में जीत
ज्ञानपुर। नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शनिवार को भाजपा की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बूथों को मजबूत बनाने के लिए कहा गया। अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कबंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि बूथ की मजबूती से 2019 के चुनाव में जीत मिलेगी। पदाधिकारी और बूथ प्रभारी इसमें कोई कोताही न बरतें। बूथों पर अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ें। हर बूथ पर पिछड़े और एससी वर्ग के कम से कम 50 लोगों को जोड़ें। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती और 31 अक्टूबर को पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी सभी ब्लॉकों पर मनाने के लिए कहा गया है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती को सभी ब्लॉक और नगरों में मनाई जाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। बैठक में ओम प्रकाश तिवारी, महेंद्र बिंद, रेनू पांडेय, प्रदीप सिंह, सचिन त्रिपाठी, सपना दूूबे, सर्वेश पाल, अखंड प्रताप सिंह, संगीना खन्ना, सुरेश पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed