फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ विदा हुए श्रीगणेश

गले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ विदा हुए श्रीगणेश

Sat, 22 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
गले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ विदा हुए श्रीगणेश
ज्ञानपुर। नगर के पुरानी बाजार में विराजे गजानन की प्रतिमा का पांच दिन पूजा अर्चन के बाद शुक्रवार को धूमधाम के साथ क्षेत्र के सिंहपुर नहर में विसर्जन किया गया। जयकारे के बीच नगर भ्रमण के दौरान गणेश भगवान के खूब जयकारे लगे। विसर्जन स्थल पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिमा विसर्जन के कारण सुबह से ही नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को छठें दिन पूजा पंडाल में विशेष आरती के बाद भक्त विसर्जन की तैयारियों में जुट गए। दोपहर में गाजे बाजे के साथ सौ की संख्या में लोगों ने नगर भ्रमण के साथ प्रतिमा विसर्जन को निकले। जगह-जगह विसर्जन यात्रा को रोककर लोग गजानन महराज का आशीर्वाद लेेने के साथ जयकारे लगाते रहे। इससे पूरा नगर और क्षेत्र गणेश भगवान के जयकारे से गूंज उठा। विसर्जन स्थल सिंहपुर नहर के पास पहुंचने पर भक्तों गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना जयकारे के साथ विसर्जन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाआरती और छप्पन भोग कार्यक्रम आज
भदोही। नगर के मेनरोड यूको बैंक के बगल में बाल गोपाल गणेश पूजनोत्सव समिति द्वारा विघ्न विनाशक की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल में पूजन अर्चन का दौर चरम पर पहुंच गया है। श्रद्धालु गणेश भगवान के दर्शन को चले आ रहे हैं। शाम होने पर भीड़ बढ़ जा रही है। पूजा समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष विक्रम केसरी, संदीप चौरसिया, शिवम सेठ, विशाल विश्वकर्मा आदि श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे महाआरती व छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


भदोही। श्री गणेश पूजा महासमिति के बैनर तले भदोही नगर और नईबाजार में 40 पंडालों में श्री गणेश प्रतिमाएँ स्थापित कर पूजन कार्यक्रम ने जोर पकड़ लिया है। सिद्धिविनायक के दर्शन को श्रद्धालु फूल, मालाओं, मोदक, लड्डू के साथ निकल रहे हैं। इस दौरान भक्ति गीतों से जहां पूरा नगर महादेव के गुण गाता रहा है, वहीं देर रात तक नगर की सड़कें श्रद्धालुओं से गुलजार रहीं। रविवार को प्रतिमाओं का विसर्जन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का आठवां दिन है। 13 सितंबर से जगह जगह प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य प्रारंभ हुआ जो अब चरम पर पहुंच गया है। नगर के मेनरोड, मर्यादपट्टी, चकसैफ, कटरा बाजार, आनंद नगर, बाजार सलाबत खां, स्टेशन रोड, कुशियरा, रेलवे स्टेशन के अलावा नईबाजार नगर में आधा दर्जन प्रतिमाएं स्थापित कर अब लोग श्रद्धा से पूजन अर्चन में लग गए हैं। शुक्रवार की शाम पूजा पंडालों में भारी चहल पहल रही। पंडालों में बज रहे भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। विघ्न विनाशक के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा है जो देर रात तक चल रहा है। इस दौरान पूजा समितियों द्वारा श्री गणेश प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया है। कटरा के राजा के नाम से मशहूर प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाल गोपाल गणेश पूजनोत्सव समिति में पंडाल और प्रतिमा स्थापना की जिम्मेदारी अधिकतर युवाओं ने संभाल रखी है। पंडालों में विशेष आरती और पूजा की तैयारियों में लोग लगे हुए हैं। भक्तगण भगवान को लडडू चढ़ाकर सुख, शांति, धन, ऐर्श्वर्य और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।


नईबाजार। नईबाजार नगर पंचायत क्षेत्र में भी माहौल भ क्तिमय हो गया है। आधा दर्जन पंडालो में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की ओर श्रद्धालू खिचे चले आ रहे हैं। शाम होते ही घरों से श्रद्धालू विशेषकर महिलाएँ और बच्चे झुंड में पूजा करने पहुंच रही है।

नगर में गणेश पूजनोत्सव की धूम मची है। पंडाल सहित आसपास क्षेत्र में समितियों द्वारा भव्य सजावट की गई है। आस पास के गावों से भी श्रद्धालू गणेश जी के दर्शन को खिचे चले आ रहे हैं। शुक्रवार की शाम दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। मुख्य मार्ग सहित नगर की गलियों में मेले जैसा माहौल बन गया है। काली मंदिर प्रांगण ( वार्ड 7) में स्थापित प्रतिमा की सुंदरता देखते ही बन रही है। इसके अलावा वार्ड 9 मां शीतला माता मंदिर प्रांगण, अशोक नगर वार्ड 5 में पानी टंकी के पास तथा गुलौरा वार्ड 5 में स्थापित प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुरक्षा के लिए सीओ अभिषेक कुमार पांडेय और शहर कोतवाल नवीन तिवारी दिन में एक बार नगर का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed