फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 thousand items including cash stolen from the shop

दुकान से 16 हजार नकदी समेत सामान चोरी

Sat, 22 Aug 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
16 thousand items including cash stolen from the shop
सर्रोई। भदोही कोतवाली अंतर्गत रजपुरा पुलिस चौकी के सौ मीटर की दूरी पर उचक्कों ने दिनदहाड़े दुकान में घुस कर 25 हजार के सामान और 16 हजार नकदी पार कर दिया। चौकी पुलिस ने जांच कर लिखापढ़ी की।
विज्ञापन

भुक्तभोगी दुकानदार सूर्यनाथ प्रजापति गुड्डू ने बताया कि वह भदोही-औराई मार्ग पर मोबाइल, जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की बंदी के कारण सुबह आकर दुकान की साफ-सफाई किया और दोपहर लगभग एक बजे दुकान को बंद कर घर चला गया। उसी बीच उचक्कों ने मौका देख पीछे की सीढ़ी से दुकान के अंदर घुसकर कैशबाक्स में रखे 16 हजार नकद, पांच पीस कीपैड कीमती मोबाइल, महंगे खिलौने आदि सामान उठा ले गए। तीन बजे वह जब दुकान का शटर खोला तो पीछे का दरवाजा टूटा था और नकदी समेत सामान गायब थे, जिसकी लिखित तहरीर चौकी पुलिस को देने पर पुलिस पहुंची।चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed