Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 centres set up for PCS Prelims; 7,488 candidates to appear

Bhadohi News: पीसीएस प्री के लिए बनाए 16 केंद्र, 7488 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 30 Nov 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
16 centres set up for PCS Prelims; 7,488 candidates to appear
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में छह दिसंबर को 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 7488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
यूपी पीसीएस प्री जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

दूसरी पाली दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों को 16 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रति पाली प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि परीक्षा से 45 मिनट पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed