{"_id":"5d0bd66b8ebc3e11691cab50","slug":"15610568608-bhadohi-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को 12 सूत्री मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें सूबे में ध्वस्त कानून व्यवस्था से लेकर लंबित परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अविलंब कोई निर्णय न लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन डीएम को देकर उसे प्रभावी बनाने की मांग की गई। मांगो में सूबे में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर सरकार इस्तीफा दे, प्रजापति, मौर्य, बिंद और पाल समाज को चिन्हित कर उनके स्व रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए जमीन का पट्टा दिया जाए। जिससे वे खेती, भेड़ पालन, मिट्टी के बर्तन और मत्स्य पालन आदि कर सकें। जमुनीपुर अठगवां गांव में दशकों से रहने वाले भूमिहीन भाट बिरादरी को पट्टा आवंटित किया जाए। रेवड़ा परसपुर रेलवे फाटक मार्ग के बनवाने, धौरहरा पुल पर नए पुल का निर्माण, अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक के दोनो तरफ रुके कार्यों को पूरा कराने, कारपेट मार्ट के अधूरे कार्य को करा कर चालू कराना, भदोही-मिर्जापुर फोरलेन का कार्य शुरू कराने की मांग की गई। जिले में सपा सरकार की लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर ह्दय प्रजापति, रामयज्ञ पाल, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, घनश्याम दास गुप्ता, अजीत सिंह क्षत्रिय, कमलाशंकर महतो, श्यामधर यादव, जिलाजीत पाल, महेश, सुरेश, रामशिरोमणि बिंद आदि रहे।