{"_id":"5c83ff59bdec2214367b6772","slug":"151552154457-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 वर्ष अतिक्रमित भूमि को तहसीलदार ने कराया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 वर्ष अतिक्रमित भूमि को तहसीलदार ने कराया खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वहिदानगर। वहिदानगर में ग्रामसभा नवधन की लगभग डेढ़ बीघे जमीन पर किया अतिक्रमण शनिवार को तहसीलदार ज्ञानपुर ने मय टीम पहुंचकर खाली करा दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने राहत की सांस ली।
ग्राम प्रधान ने बताया कि 20 वर्ष से जमीन को खाली कराने के लिए पुलिस और राजस्व टीम से गुहार लगाई जा रही थी लेकिन ऊंज पुलिस विजय गुप्ता समेत अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सिर्फ मामूली कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाती थी। मामला गंभीर देख तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह व राजस्व विभाग की टीम ने घंटों पैमाइश कराते हुये सीमांकन कर जमीन ग्रामसभा की हिफाजत में दे दिया। बताया कि इस बार भी मामला निबटना मुश्किल ही था लेकिन मुख्यमंत्री से हुई शिकायत रंग लाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार भी जताया।