फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   औराई चीनी मिल को देखने आएंगे विशेषज्ञ

औराई चीनी मिल को देखने आएंगे विशेषज्ञ

Sun, 11 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
औराई चीनी मिल को देखने आएंगे विशेषज्ञ
ज्ञानपुर। औराई स्थित दी सहकारी चीनी मिल के चालू करने के लिए उस पर आने वाले खर्च को लेकर कवायद शुरू हो गई है। मंडलीय अधिकारियों की जांच के बाद अब चीनी मिल को देखने के लिए लखनऊ से विशेषज्ञ आएंगे। प्रशासन का मानना है कि 18 जून तक चीनी मिल की जांच की जाएगी। उसके बाद विशेषज्ञों की तैयार रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 1971 में औराई में 110 एकड़ में स्थापित दी सहकारी चीनी मिल औराई करीब साढ़े तीन दशक तक चलने के बाद 2006-07 के सत्र में बंद हो गई। किसानों और विभिन्न संगठनों ने मिल चालू कराने के लिए आंदोलन भी किया लेकिन शासन से लेकर प्रशासन तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान सरकार बनने पर मिल चालू कराने का वादा किया था।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उम्मीदे और बढ़ गई। करीब 20 दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने मिल को चालू कराने की घोषणा भी कर दी। गत चार जून को मिर्जापुर में मंडल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औराई चीनी मिल को चलाने के के सभी विकल्पों पर विचार कर एक प्रशासन से सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को सांसद समेत मंडलीय अधिकारी, जिलाधिकारी और एसपी ने निरीक्षण कर स्थिति को देखा। अब सवाल यह उठने लगा है कि मिल को चालू करने में कितना खर्च आएगा यह एक प्रमुख विषय है। माना जा रहा है कि मिल के ज्यादातर कलपुर्जे दूसरे मिलों में चले गए हैं। ऐसे में 200 से 250 करोड़ खर्च करने के बाद मिल चालू होने की स्थिति में आएगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि चीनी मिल को चालू करने के लिए शासन गंभीर है। कोआपरेटिव चीनी मिल के विशेषज्ञ अगले सप्ताह जिले में आएंगे। वह चीनी मिल की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उनके रिपोर्ट से यह तय होगा कि मिल चलाने के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed