फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कूड़ा निस्तारण की कराई वैकल्पिक व्यवस्था

कूड़ा निस्तारण की कराई वैकल्पिक व्यवस्था

Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण की कराई वैकल्पिक व्यवस्था

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था कराई। वहीं 15 दिनों में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराने का वादा किया। कहा कि स्थायी जमीन के क्रय का आदेश मिल चुका है। जमीन का क्रय भदोही तहसील प्रशासन करेगा।

गत पहली जनवरी को कूड़ा निस्तारण के लिए समुचित जगह नहीं होने से खपा पालिका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने कूड़े से लदा ट्रैक्टर ट्राली खड़ाकर प्रदर्शन किया था। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा निस्तारण की जगह उपलब्ध कराने तक सफाई का कार्य न करने की चेतावनी दी थी। इससे बाद बुधवार को हरकत में आए पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई। इस दौरान पालिका ईओ अवधेश कुमार भारती और पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा कि 15 दिन के अंदर समस्या का स्थायी समाधान कर लिया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन क्रय करने का आदेश प्राप्त हो चुका है। इसका क्रय भदोही एसडीएम के माध्यम से किया जाएगा। पालिका प्रशासन के इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने कूड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed