{"_id":"5c23baccbdec225710735459","slug":"141545845452-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड अब सुबह 10 से शाम तीन तक खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड अब सुबह 10 से शाम तीन तक खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने बुधवार को सामान्य जनजीवन बेपटरी कर दिया। पारा लुढ़क कर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के बढ़ते असर के मद्देनजर कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब आठवीं तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे।
बुधवार सुबह हुई तो आसमान साफ था, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी। इससे कोहरे का असर कम दिखा। गलन ने जनजीवन को बेपटरी कर रखा था। जिले का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते ठंड से बचने के लिए नगर से लेकर गांव तक सुबह-शाम लोग अलाव से चिपके नजर आए। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठक के समय में बदलाव का निर्देश दिया। एक से आठवीं तक के सभी परिषदीय अनुदानित और गैर अनुदानित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को 27 दिसंबर से सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक संचालित किया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि अग्रिम आदेश तक स्कूल संचालन का समय यही रहेगा। आदेश का पालन न करने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।