फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह

ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह

Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह
भदोही। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जिला प्रशासन के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस विभाग ने ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम अयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, सचिंद्र पटेल ने कहा कि बीते कुछ वर्षोँ में महिलाएं आत्मरक्षा में काफी जागृत हुई हैं। महिला सशक्तिकरण जागरुकता कार्यक्रमों से आने वाले दिनों में बालिकाएं, छात्राएं और महिलाएं लाभान्वित होंगी।उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास सबकुछ होता है। महिलाओं के साथ पूरा अमला है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। कहा सुरक्षा उनका हक है और इसके लिए उन्हें थोड़ा सा जागरूक होना पड़ेगा। इस दौरान विश्वविद्यालय स्टाफ जिसमे मुख्यत: महिलाएं हैं तथा जुटे कई विद्यालयों की छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि आप अपने को कभी कमजोर न समझें। घर के बाहर रहने पर इतना जानकारी रखें कि महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, यूपी-100 और एंटी रोमियो स्क्वायड आपके सहयोग के लिए बने हैं और हमेशा आपकी मदद के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आप अपने आस पास पड़ोस अथवा विद्यालयों में सखियों को भी सर्तक करें और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दें ताकि वे भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। केंद्र प्रभारी सिस्टर विजय लक्ष्मी, बृजेश भाई, आरती हर्ष, सपना दूबे, संगीता खन्ना, ओमप्रकाश पांडेय, सत्यशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed