फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 employees including BDO found absent, ultimatum

Bhadohi News: बीडीओ समेत 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, अल्टीमेटम

Fri, 29 Mar 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
14 employees including BDO found absent, ultimatum
औराई। एसडीएम आकाश कुमार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक का निरीक्षण किया। बीडीओ समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने भविष्य में ऐसा न होने की हिदायत दी। मनरेगा की फाइलों को ब्लॉक स्तर से नहीं दी गई। जिस पर एसडीएम ने डीएम से लिखित शिकायत की बात कही।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से अब गांव में बेसिक, खाद्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खेल आदि विभाग के काम कराए जा रहे हैं। जिसमें कच्चा एवं पक्का काम शामिल है। मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में जमकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। ब्लॉक के 50 से 60 गांवों में लेबर खर्च कम दिखाया गया है। इसकी पोल एसडीएम के निरीक्षण से खुली। बृहस्पतिवार को उप जिला अधिकारी आकाश कुमार सुबह 10:30 बजे औराई ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उस दौरान बीडीओ नवीन गुप्ता सहित 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए फटकार लगाई। कुछ देर इंतजार के बाद जब खंड विकास अधिकारी पहुंचे तो उप जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत गांवों में कराए जाने वाले कार्यों को देखना चाहा, जिस पर आनाकानी करते हुए फाइल नहीं दी गई। एसडीएम ने कहा कि मनरेगा में व्यापक धांधली की शिकायतें मिली हैं। कहा कि फाइल न देने की बात डीएम तक पहुंचाई जाएगी। बीडीओ नवीन कुमार गुप्ता कुछ कहने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed