फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अभिनंदन के रिहाई व सलामती को किया हवन पूजन

अभिनंदन के रिहाई व सलामती को किया हवन पूजन

Fri, 01 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन के रिहाई व सलामती को किया हवन पूजन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना के पायलट के पाकिस्तान में बंदी बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को यहां दुआओं का दौर शुरू हो गया। नगर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी को लेकर हवन पूूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति डालकर उनके जल्द घर वापसी की कामना की।

दुश्मन का पीछा करते समय पाकिस्तानी धरती पर उतरे वायु सेना के जाबांज विंग कमांडर की सकुशल वापसी के लिए पूरा देश एक स्वर में आवाज बुलंद कर रहा है। इससे भदोही जिला भी अछूता नहीं रहा। बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से ज्ञानपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर में हवन पूूजन कर भारतीय पायलट के सकुशल वतन वापसी की कामना की गई। लोगों ने भगवान से प्रार्थना की है कि विंग कमांडर सकुशल अपने घर लौटें। नेतृत्व कर रहे राकेश देववंशी ने कहा पूरा देश भारतीय सैनिकों के साथ खड़ा होने के लिए तैयार है। अगर अभिनंदन को पाकिस्तान सकुशल भारत वापस न करे तो सरकार को उसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। एक-एक नागरिक सेना और सरकार के साथ खड़ा मिलेगा है। आर्यन साहू ने सलामती और वापसी के लिए हवन में आहुति डालकर उनकी सलामती की दुआ की। कहा हमारे देश के सैनिकों की जांबाजी पूरी दुनिया जानती है। पाकिस्तान को हर हाल में हमारे पायलट को लौटाना होगा। इस मौके पर संजय देववंशी, राजेंद्र सरोज, रवि सिंह, शिवम गुप्ता, अखिलेश गौतम, अनुराग पांडेय, सुरेश पांडेय, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed