{"_id":"5c51e9fdbdec224db8526191","slug":"131548872189-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर स्लैब को बढ़ाए सरकार तो मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर स्लैब को बढ़ाए सरकार तो मिले राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक फरवरी को मोदी सरकार के अंतिम बजट को लेकर कर्मचारी पेशा लोगों ने भी काफी उम्मीद पाल रखी है। कर्मचारियों का मानना है कि सरकार आयकर स्लैब और बढ़ाए तो उनकी बचत में बढ़ोतरी होगी। आठ से 10 लाख तक की आय को कर मुक्त किया जाना चाहिए, जिससे उनको राहत मिले।
ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष सिंह ने कहा कि गुजरे बजट में सरकार ने पांच लाख तक के आय को कर से मुक्त किया है जो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नाकाफी है। सरकार इसे आठ से 10 लाख तक करे तो ठीक होगा। ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप बिंद ने कहा कि अंतिम बजट में केंद्र सरकार को राहत देनी चाहिए। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक कर देने में कर्मचारी और शिक्षक रहते हैं। इनको आयकर स्लैब में छूट मिलनी चाहिए। वर्तमान समय में जो राहत मिल रही है वह नाकाफी है। इसमें सरकार को बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। शिक्षिका सरोज गुप्ता का मानना है कि पांच लाख तक आयकर में छूट है लेकिन पांच लाख छह हजार भी होने पर 20 प्रतिशत कटौती कर ली जाती है। ऐसे में सरकार आयकर स्लैब आठ से 10 लाख करे या छोटी बढ़ोतरी में राहत दी जाए। एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह काफी राहत भरा फैसला होगा।