{"_id":"5c48b156bdec2273584f3994","slug":"131548267862-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी और कर्मनिष्ठ बनने की कसम खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसी और कर्मनिष्ठ बनने की कसम खाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत के दो महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें स्वामी विवेकानंद को आदर्शवान महापुरुष बताया गया। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रभक्ति से युवाओं को सीख लेने की बात कही गई। कहा गया कि जहां नेताजी ने देश को अंग्रेेजी हुकूमत से आजाद कराया वहीं विेवेकानंद ने धर्म और संस्कृत से पूरी दुनिया में भारत का धार्मिक गौरव बढ़ाया।
काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ मंगरौरा के राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें युवाओं को प्रेरक बताया। कहा स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण में भारतीय संस्कृति और संस्कार का व्यक्तित्व रहा है। कहा कि उन्होंने सनातन धर्म के ज्ञान से पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान निबंध, क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष किशोरीलाल पांडेय, डॉ. दीपनारायण मिश्र, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. रमेशचंद्र यादव आदि रहे।
वहीं नेताजी सुुुुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कटेबन के सुंदरबन स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एथलेटिक क्लब में खेलकूूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विजेताओं को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. संदीप सिंह और संचालन कैलाश नाथ पाल ने किया। इस मौके पर राकेश कुमार पाल, शेखर पांडेय, प्रभात यादव, शिवकुमार, श्याम विहारी, विजय तिवारी, सुरेंद्र कुमार, सिद्देश्वर कुुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से अभोली ब्लाक के कनकपुर में नेताजी सुुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान अनिल बिंद ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेताजी ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर तक से हांथ मिलाया। जयंती समारोह की अध्यक्षता शांति देवी ने किया। इस मौके पर रवीकांत, उदयभान, अभिषेक पांडेय, शीतला प्रसाद, रेश्मा, नायब बिंद, सुरेश कुमार आदि रहे। इसी प्रकार ज्ञानपुर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन में की ओर से लाइब्रेरी सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भारत की स्वतंत्रता का असली नायक बताया। इस मौके पर कैलाश नाथ, विनीत कुमार, स्वामीनाथ, मजहर, दिनेश सिंह, मोहनलाल, शरदचंद्र आदि रहे।