{"_id":"5c421bd3bdec22738c0f096e","slug":"131547836371-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 71 केंद्रो पर लगेंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 71 केंद्रो पर लगेंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। जिले के 96 परीक्षा केंद्रों में वित्तविहीन बने 71 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। 10 केंद्र को संवेदन और चार अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिन पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की विशेष निगरानी रहेगी। सचल दस्ते भी नामित हो चुके हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 62 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैंद्घ पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 24 अधिक है। आठ फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। 96 परीक्षा केंद्रों में दो राजकीय, 23 शासकीय और 71 वित्तविहीन विद्यालय केंद्र बने हैं। परीक्षा को सकुशल एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा महकमा पूरी तैयारी में लगा है। वित्तविहीन बनाए गए 71 केंद्रों पर स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। तीनों एसडीएम जहां जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे वहीं 12 जिलास्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनेंगे। बताते चलें कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 33,749 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 17,630 छात्र और 16,119 छात्राएं हैं। इसी तरह इंटर की परीक्षा में 27,884 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 14,229 छात्र और 13,655 छात्राएं होंगी जबकि 2018 में यह संख्या 57 हजार थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित किया जा चुका है। डीएम की संस्तुति के बाद सब ओके हो जाएगा।
विज्ञापन
संवेदन और अति संवेदनशील केंद्र
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए 10 केंद्र संवेदनशील और चार अति संवेदनशील बनाए गए हैं। इनमें इंटर कॉलेज बाबूसराय, श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी, लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी, सूर्या बालिका इंटर कॉलेज मोढ़, केशव प्रसाद इंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज सहसेपुर, माडर्न बालिका इंटर कॉलेज अभयनपुर, केशव प्रसाद इंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज संवरपुर, विश्वनाथ कान्वेंट इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा, इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज और पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही को संवेदनशील जबकि महराजी देवी इंटर कॉलेज मरसड़ा, पश्चिम वाहिनी इंटर कॉलेज बसगोती मवैया, छविराजी माता शंकर इंटर कॉलेज पूरेनगरी और अभियां इंटर कॉलेज को अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन