{"_id":"5c1e85e0bdec2256d6424917","slug":"131545504224-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जेवियर स्कूल में पुरस्कार वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जेवियर स्कूल में पुरस्कार वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सेंट जेवियर्स स्कूल के तीन दिवसीय एनुएल स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। दौड़, बाधा दौड़, जलेबी रेस, रिले दौड़, समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभागी छात्र और टीम मेडल और स्मृति चिन्ह पाकर उत्साह से भर उठे। इस मौके पर प्रबंधक चंदन सिंह ने कहा कि अपना उत्साह और आत्मविश्वास हमेशा बनाए रखना चाहिए। इससे कुछ प्राप्त करने की आखरी दम तक क्षमता बनी रहती है।
प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय का पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी उतना ही ध्यान है। कुछ बच्चे जहां पढ़ाई में आगे निकल जाते हैं वहीं खेलों में भी करियर बनाने का वृहद दायरा है। बच्चों को मेडल प्रदान करते हुए कहा कि लक्ष्य सामने रख कर चलने वाला हमेशा मंजिल को प्राप्त करता है। प्रिंसिपल पवन द्विवेदी ने बताया कि क्रिकेट, कबड्डी (बालक) में ग्रीन हाऊस, कबड्डी (बालिका) व खोखो (बालिका) में येलो हाउस, खोखो (बालक) में ब्लू हाउस चैंपियन रहा। क्रिकेट, कबड्डी और खोखो की विजेता टीमों को मेडल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, गौतम सिंह, जितेंद्र शुक्ला, विष्णु प्रकाश रावत, काशाना अंसारी, जैनब सारा, विनय मौर्य आदि का सहयोग रहा।