फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्माणाधीन चौराहों का लिया जायजा

निर्माणाधीन चौराहों का लिया जायजा

Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन चौराहों का लिया जायजा
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को नगर के रजपुरा और स्वामी विवेकानंद चौराहों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और निर्माण एजेंसी को मानकों को ध्यान रखते हुए समय पर काम पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडा की ओर से नगर के दो प्रमुख चौराहों रजपुरा और स्वामी विवेकानंद का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। बीडा के सीईओ दोपहर में रजपुरा चौराहे पर पहुंचे। यहां वर्षों से खंडहर में तब्दील शहीद स्मारक के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सुंदरीकरण पर 16 लाख की लागत आएगी। बताया कि छह मीटर व्यास और चार मीटर ऊंचाई में बनाए जा रहे चौराहे को फव्वारे और लैंप से सजाया जाएगा। इसके बाद वह नई बाजार के स्वामी विवेकानंद चौराहे पहुंचे। इसके सात लाख की लागत से चार मीटर व्यास के चौराहे पर फुलवारी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी। दोनों चौराहों में लाल पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और मानकों का ख्याल रखने का निर्देश दिया। इस दौरान अभियंता अमरनाथ सरोज, अवर अभियंता आदित्य यादव और विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed