फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पंडालों के पट खुले, मंत्रोच्चार से गूंज उठे देवी दरबार

पंडालों के पट खुले, मंत्रोच्चार से गूंज उठे देवी दरबार

Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पंडालों के पट खुले, मंत्रोच्चार से गूंज उठे देवी दरबार
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर पूजा पंडालों के पट खुल गए। इसी के साथ दर्शन-पूजन का सिलसिला तेज हो गया और नवरात्र मेले ने गति पकड़ ली। चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चार और डीजे पर गूंजते देवी गीतों से समूची कालीन नगरी देवी भक्ति में लीन नजर आई। पंडालों में शाम को पंडालों में मेला देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को देवी मंडप में आदिशक्ति के काल को जीतने वाले अनंत स्वरूप कालरात्रि की उपासना की गई। इस दौरान देवी आह्वान के मंत्रोच्चार देर रात तक गूंजते रहे। महानिशा में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में मंतरवारी लोहबान की गंध में सिद्धि भी प्राप्त करते हैं। मंगलवार को नवरात्र की सप्तमी होने के कारण सुबह की आरती पूजन के साथ ही दुर्गापूजा पंडालों के पट दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया। कुछ पंडालों में नवरात्र के पहले दिन से ही दर्शन-पूजन शुरू हो गया था, लेकिन सप्तमी को सभी पंडालों में देवी दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान डीजे पर भक्तिगीतों की गूंज और दुर्गा सप्तशती के मंत्र वातावरण को देवीमय करते रहे। शाम पांच बजे से ही सड़कों पर मेलार्थियों का रेला शुरू हो गया। जिला मुख्यालय और आसपास के तमाम गांवों के लोगों का हुजूम देर रात तक नगरों और कस्बों की सड़कों पर निकलता रहा। इस दौरान प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., बम-बम बोल रहा है काशी...मयरिया कवने करनवा भुलइलू ना हो...आदि देवी भजन लोगों के कानों में घुलते रहे। जिले में 450 से अधिक पंडाल स्थापित कर दुर्गा पूजा की जा रही है। गांव से लेकर नगर तक हर ओर दुर्गापूजा की धूम मची है। इसके साथ ही घरों में स्थापित कलश के समक्ष दुर्गा सप्तशती के पाठ भी पूर्णाहुति की ओर बढ़ गए हैं। बुधवार को महाअष्टमी पर देवी कृपा के लिए कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन



भदोही। नवरात्र की षष्ठी को नगर में भगवती जागरण की धूम रही। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक माता रानी के गीतों और भजनों का आनंद लिया। जमुनीपुर कालोनी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर और मर्यादपट्टी में नन्हे बच्चे जय मां दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां के भक्तों ने देर रात तक मां भगवती जागरण का जमकर आनंद लिया। दोनो स्थानों पर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनीपुर में मिर्जापुर से आए गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियों के बीच मां के गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले माता रानी के मनमोहक गीतों और भजनों में श्रद्धालू हिलोरे लेते रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में संयोजकों द्वारा दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अशोक कुमार जयसवाल और पूर्व विधायक जाहिद बेग को चुनरी ओढ़ा कर और श्रीफल भेंट कर किया गया। कलाकारों ने उज्जैन के महाकाल की लीला का रूप धरण कर मंच पर अपनी मोहक अदाओं से श्रोताओं से खूब तालियां बजवाईं। इसके अलावा वृंदावन बिहारी लाल की मधुर झांकी की भी श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की। मधुर गीतों और भजन का दौर रा त्रि लगभग दो बजे तक चला।
मर्यादपट्टी में पूरी रात भक्तों के साथ भोजपुरी गायक, टीवी कलाकार रवींद्र सिंह ज्योति एवं गीतांजलि मौर्य ने माता का जगराता प्रस्तुत किया। श्रोता पूरी रात भक्तिमय गीतों में झूमते नाचते रहे। इस मौके पर गिरधारी जायसवाल, रचना अरविंद मौर्य, करुणा शंकर दुबे, तरुण शुक्ला, अखिलेश तिवारी, दीपू विश्वकर्मा, प्रधान वंदना जयसवाल, प्रकाश जयसवाल, डा.नित्यानंद श्रीवास्तव, बबलू चौरसिया, पप्पू चौरसिया आदि मौजूद रहे।

ज्ञानपुर। गोपीगंज स्थित काली मंदिर में मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल की ओर से कन्या पूूजन का अयोजन किया गया। इसमें नौ कन्याओं के पूजन के उपरांत उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, जिसके चलते नवरात्र के अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर राजेश यादव, गुड्डू गौतम, दिव्यांश दुबे, विनोद कुमार, विश्वेश्वर प्रसाद, अनुपम अग्रवाल, विजय बघेल, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।

ज्ञानपुर/औराई। ऽरघुपति चित्रकुट बसि नाना, चरित किये शु्िरति सुधा समाना। सकल मुनिन्ह सन बिदा कराई, सीता सहित चले दोउ भाई।। अर्थात चित्रकूट में हर रोज बढ़ती भीड़ से चिंतित प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के साथ पंचवटी चले गए।
आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से अमीरपट्टी मे चल रही रामलीला के आठवें दिन शूर्पणखा नक्कटैया और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। चित्रकुट मे हर रोज उमड रही भीड़ से चिंतित प्रभु राम, लक्षमण और मातेश्वरी सीता मुनियों से बिदा लेकर पचवटी पहुंचते हैं। वहां एक दिन रावण की बहन शूर्पणखा आती है और राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। अनुज लक्ष्मण को यह बात नागवार लगी और उन्होंने उसके नाक काट लिए। सूपर्णखा रोती हुई खर, दूषण के पास पहुंची। दोनों को भी प्रभु ने मार दिया। उसके बाद वह अपने भाई लंकापति रावण के पास पहुंची। रावण मायावी मामा मारिच की मदद से सीता का हरण कर लेता है। इसके बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण व्याकुल होकर वन-वन सीता को खोजते हैं। दोनो भाई सबरी के आश्रम पहुंचे। जहां सबरी ने सत्कार करने के बाद पंपापुर भेज देती है। इसी तरह काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में सोमवार की रात राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। माता कैकेयी के वचनों को पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम जब वन के लिए निकले तो सरयू को पार करने के लिए केवट का सहारा लेना पड़ा। केवट ने कहा कि बिना चरण धोए आपको अपनी नाव पर नहीं बैठने दूंगा। इसी तरह सुरियावां के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में खर, दूषण वध और सीता हरण का मंचन कलाकारों ने किया।


ज्ञानपुर। नवयुवक मां दुर्गा शृंगार समिति कांवल की ओर से 18 अक्तूबर को सीता की बारी कांवल में आयोजित देवी जागरण एवं भजन संध्या में भोजपुरी के ‘निरहू’ हास्य कलाकार लल्लन भी शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजक भोले दुबे ने दी। बताया कि इसमें गायक अभिषेक दुबे और काव्या कृष्णमूर्ति भजन प्रस्तुत करेंगे।


ज्ञानपुर। मां अंबे नव दुर्गा पूजा समिति कंसापुर की ओर से आगामी 19 अक्तूबर को सुबह सात बजे से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। छह किलोमीटर की रेस में छठवें नंबर तक के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी संयोजक कोमल पाल ने दी।



ऊंज। नवरात्र में जिले के अलग-अलग हिस्सों में देवी की आकर्षित प्रतिमाएं स्थापित की गई है। वीरमपुर में राघव दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति की ओर से प्रदूषण को ध्यान में रखते हुई कई साल से चांदी की मूर्ति पंडाल में लगाई जाती है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूर्ति को गंगा स्नान कराने के बाद रख दिया जाता है। समिति के राधेश्याम शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, धीरज शुक्ला, जगदीश शुक्ला ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए यह पहल की गई है। वहीं दूसरी ओर ऊंज बाजार में मंगलवार को आयोजित देवी जागरण में अजय विद्यार्थी ने मिली है मैया हमको बड़े नसीब से गाकर लोगों को झूमाया तो सत्या यादव ने चलो बुलावा आया है गाया। सीता सांवरिया ने निमिया की डरिया मैया गाया। मौके पर जिपं सदस्य भूपेंद्र यादव, विनोद दूबे, मोके यादव, दशरथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed