फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जैविक खेती से बढ़ाएं भूमि की उर्वरा शक्ति

जैविक खेती से बढ़ाएं भूमि की उर्वरा शक्ति

Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती से बढ़ाएं भूमि की उर्वरा शक्ति
ज्ञानपुर। महिला सशक्तीकरण दिवस पर कृषि भवन घरांव में सोमवार को मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत पहली बार महिला कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिला किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाओं में शत प्रतिशत अनुदान दे रही है। आधुनिक एवं जैविक खेती कर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनें। खेती-बाड़ी में महिलाओं की खास भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र और गोबर से बीज शोधन कर बुवाई करें तो पैदावार बेहतर होगी। उन्होंने भदोही जिले को सरसों के उत्पादन में सूबे में अव्वल आने पर उप निदेशक कृषि को बधाई दी। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने गोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि में महिलाओं की 70 फीसदी भागीदारी होती है। महिलाओं को रबी सीजन में बुवाई और बेहतर बीज के बारे में जानकारी दी। सिंडिकेट बैंक की प्रबंधक तसनीम सिद्दीकी ने केसीसी और बचत बैंक के बारे में जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ राम अकबाल तिवारी, सीडीओ हरिशंकर सिंह ने भी किसानों को जानकारियां दीं। प्रश्नोत्तरी की विजेता गीता देवी, चंदा देवी, सीमा देवी, अशरफी, जड़ावती, शांति देवी को सरसो का मिनी किट और हंसिया देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed