फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   झमाझमा हुई बरसात, निहाल हुए किसान

झमाझमा हुई बरसात, निहाल हुए किसान

Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
झमाझमा हुई बरसात, निहाल हुए किसान
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

दो दिनों से इंद्रदेव कालीननगरी पर मेहरबान हैं। लगातार दूसरे दिन भी जिले में बरसात हुई। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से किसान निहाल हो गए। उनकी सूख रही धान की फसल अब बच जाएगी। बरसात से धान के अलावा अन्य फसलों को भी काफी फायदा हुआ है।

जिले में गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे से 12 बजे तक बरसात हुई। इसके बाद, दोपहर तीन बजे से पौने चार बजे तक झूमकर मेघ बरसे। दिन में सवा घंटे बारिश होने से निचले क्षेत्रों में जल जमाव हो गया। सड़कों पर भी पानी लग गया। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज त्रिमुहानी, पटेल नगर की सड़क पर जल जमाव हो गया। जिले की उबड़-खाबड़ सड़कें कीचड़ और पानी में डूबी रहीं। बरसात होने से जहां अन्नदाता खुश हो गए। वहीं, गर्मी, उमस से भी लोगों को काफी राहत मिल गई। जिले में एक पखवारे तक बिल्कुल बरसात न होने से धान, मक्का, अरहर, बाजरे, उरद, मूंग समेत सब्जी की फसल सूख रही थी। इससे किसान चिंता में डूब गए थे। किसान बरसात के लिए भगवान इंद्र से प्रार्थना कर रहे थे। भगवान ने अन्नदाताओं की प्रार्थना सुनी और जिले में फिर से मानसूनी बरसात होने लगी। पानी के अभाव में किसानों की काफी धान की फसल सूख भी चुकी है। लंबे समय तक बरसात न होने और बिजली की किल्लत से फसलों की पोर सूखने लगी थीं। बिजली की कमी के चलते किसान नलकूपों से भी अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। नहरों की पहुंच पूरे जिले में नही हैं। जिले में खरीफ और जायद की फसलों के लिए बरसात का ही सहारा है। बरसात न होने पर फसलें सूख जाती हैं। किसानों ने कहा कि आगे और बरसात होने पर धान की अच्छी पैदावार होगी। हम लोग नुकसान से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed