{"_id":"59a9afb94f1c1b14278b4cb3","slug":"131504292793-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शासन के निर्देश पर चल रहे विद्युत बकाया अभियान में शुक्रवार को विभागीय अधिकारियो ने 9 व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली में विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जबकि 65 बड़े बकाएदारों का की बिजली काट दी गई। इस दौरान 21 लाख रुपये बकाया वसूली भी हुई।
अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा की अभियान तभीत सफल होगा जब लाईनमैनो का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। कहा कि बकाया में जिसकी बिजली काटी गई हो उन पर नजर रखें और यदि वे बिजली का उपभोग कर रहे हों तो मुकदमा दर्ज कराएं। कहा कि 5 सितंबर से कटियामारों के विरूद्ध महाअभियान चलेगा। ऐसे में जिस लाइन मैन के हल्के में विद्युत चोरी पकड़ी गई तो लाइनमैन भी जवाबदेह होंगे। आज के अभियान में लोगों के 14 मीटर घरों के बाहर किए गए। 12 घरेलू कनेक्शन का लोड बढाया गया। आज रजपुरा कालोनी, काजीपुर, मर्दनपुर, मई हरदोपट्टी, सरैंया, सर्रोइ आदि क्षेत्रो में जांच की गई। जांच अभियान में सहायक अभियंता मीटर सुनील यादव, जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राम बहादुर भारतीय, ध्रूव कुमार, विजय शंकर, मूलचंद मौर्य, नागेंद्र आदि रहे।