फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 players of the district will participate in the central training camp

Bhadohi News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे जिले के 13 खिलाड़ी

Sun, 02 Apr 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
13 players of the district will participate in the central training camp
भदोही। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 6 से 20 अप्रैल तक होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जनपद के 13 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के खेल छात्रावासों में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी सेराजुद्दीन ने शनिवार को विज्ञप्ति में 13 खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए बताया कि आयुष कुमार यादव, सुजीत सरोज, साहिल कुमार बिंद, मनीश प्रजापति (क्रिकेट), आनंद बिंद (कुश्ती), दीक्षित राय (फुटबाल), अमन पांडेय (वालीबाल), नीलेश यादव, शिवम यश यादव व आदित्य मौर्य (एथलेटिक्स) तथा प्रवेश कुमार यादव, सनी पाल व लक्ष्मी यादव का हाकी खेल के लिए चयन किया गया है। बताया कि क्रिकेट के लिए कानपुर, कुश्ती के लिए गोरखपुर, फुटबाल के लिए बरेली, वालीबाल के लिए लखनऊ, एथलेटिक्स के लिए प्रयागराज तथा हॉकी के लिए झांसी में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक लगेगा। जिसमें इन खिलाड़ियों को उपयोगिता सिद्ध करनी होगी। जिसके बाद खेल छात्रावास में चयन होगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed