{"_id":"69ebc41f5291464fca03c498","slug":"13-navodaya-players-selected-for-national-competition-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-142173-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए नवोदय के 13 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए नवोदय के 13 खिलाड़ी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के बालकों एवं बालिकाओं की संभागीय खो-खो प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय अलीगढ़ एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ में आयोजित टूर्नामेंट में यूपी और उत्तराखंड के 89 विद्यालयों ने भाग लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय अलीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में वाराणसी ब संकुल ने बालकों के अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के फाइनल में वाराणसी अ को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 के फाइनल में पराजित होकर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 26 अंकों के साथ वाराणसी ब संकुल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के छात्र यथार्थ सिंह को बेस्ट चेंजर का सम्मान मिला, जबकि 17 वर्ष आयु वर्ग में छात्र अनुज पाल को बेस्ट रनर का अवार्ड दिया गया। मऊ में बालिकाओं की प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में वाराणसी ब संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में इसी विद्यालय की छात्रा कुमारी गरिमा को बेस्ट रनर का अवार्ड प्रदान किया गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नवोदय ज्ञानपुर के छात्र यथार्थ सिंह, आदर्श वर्मा, भोलू सोनकर, अनुज पाल, आदर्श बिंद, अनुराग यादव, नीरज कुमार बिंद और रूद्र तिवारी और बालिकाओं में नेहा यादव, दीक्षा, गरिमा, दीपिका, अर्चना का चयन नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा की। स्कूल की उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी, एसडी मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव ने खुशी जताई।