फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 medicines are out of stock in Ayurvedic hospitals, patients are suffering from pain and itching

Bhadohi News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में 13 दवाएं खत्म, दर्द-खुजली से मरीज परेशान

Sat, 12 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 medicines are out of stock in Ayurvedic hospitals, patients are suffering from pain and itching
ज्ञानपुर। जनपद के आयुर्वेदिक अस्पतालों में 13 दवाएं खत्म हो गई हैं। नवंबर 2024 के बाद से स्कीन, गठिया और दर्द की दवाएं अस्पतालों में नहीं आई हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जिले में 26 आयुर्वेदिक अस्पताल है। यहां हर दिन कम से कम दो हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। कुछ अस्पतालों में 40 तो कुछ अस्पतालों में 100 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी होती है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में मंडलीय कार्यालय से 75 प्रकार की दवाएं आती हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से दवाइयों की डिमांड की गई है। शासन स्तर से अभी दवाएं भेजी नहीं गई हैं।
विज्ञापन



मरीजों की पीड़ा
पैर में गुरखुल और एडी में सूजन है। सर्वाइकल की भी समस्या है। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल देवनाथपूर के डॉक्टर से इलाज करवा रही हूं। अस्पताल में महानारायणी तेल नहीं है। - रंजन सिंह, उचेठा, औराई।
विज्ञापन



मुझे कई दिनों से घबराहट हो रही है। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने दवा लिखी लेकिन अस्पताल में नहीं मिली। अब बाहर से खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्यामलाल यादव, रजपुरा, भदोही।



दवाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दो दिन पहले ही मैंने चार्ज लिया है। जल्द ही दवाओं की खरीदारी कर उसे आयुर्वेदिक अस्पतालों पर पहुंचाया जाएगा।
- डॉ. नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed