फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चुनाव प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

चुनाव प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमा, आज बूथों पर पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव का शोर थम गया। शनिवार को सुबह सात बजे से सरपतहां कलेक्ट्रेट से 1293 पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना की जाएंगी। पीठासीन अधिकारी समेत चार मतदान कार्मिक ईवीएम-वीवीपैट के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। 12 मई को सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को भदोही सीट पर मतदान होगा। भाजपा, कांग्रेस, गठबंधन समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। करीब एक पखवारे से राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता अपने दलों के प्रचार के लिए जिले में आए। अब मतदान खत्म होने से 48 घंटे पूर्व शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। जिससे प्रत्याशी अब गुपचुप तरीके से प्रचार-प्रसार करेंगे। 12 मई को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से ही सरपतहां कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा कर्मी को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रेक्षक आदि की निगरानी में मतदान केंद्रों पर रवाना किया जाएगा। जिले की तीन विधानसभाओं के 700 मतदान केंद्रों पर बने 1293 बूथों के लिए पांच हजार से अधिक पीठासीन और मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रवाना करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 मई को सरपतहां के कलेक्ट्रेट परिसर से 1293 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। बताते चलें कि भदोही संसदीय सीट की पांच विधानसभाओं में कुल 19 लाख 13 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1144 मतदान केंद्रों के 2151 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले के भदोही विधानसभा में चार लाख 20 हजार 487, ज्ञानपुर विधानसभा में तीन लाख 76 हजार 320, औराई विधानसभा में तीन लाख 57 हजार 21 जबकि प्रयागराज जिले की प्रतापपुर विधानसभा में तीन लाख 82 हजार 749 और हंडिया में तीन लाख 76 हजार 991 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed