{"_id":"5cbb6ab1bdec2213e9293628","slug":"121555786417-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को माया बना देंगी राजनीति की बबुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को माया बना देंगी राजनीति की बबुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। समाज के दबे-कुचलों तक योजनाएं पहुंच रही हैं। कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार का विकास चाहते हैं, जबकि पीएम 130 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को जोरईं में भाजपा की ओर से आयोजित नामांकन जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ और सेमराधनाथ के जयकारे से अपने भाषण की शुरुआत की। बसपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास पर मशीन से सिर्फ नोट गिनी जाती थी। आज समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। सपा ने 38 टिकटों में आठ यादवों को दिया, जिनमें से छह अपने परिवार और रिश्तेदारों को दिया। देश में पहली बार ऐसा समय आया, जब 2012-13 में देश की जनता ने अपना प्रधानमंत्री चुनने के लिए भाजपा पर दबाव बनाया और गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को देश सौंपा। पीएम ने उन्हें निराश नहीं किया। 123 योजनाओं से उनके जीवन स्तर को सुधार रहे हैं। यूपी ने 2014 में 73 सांसद दिए तो केंद्र ने अपना खजाना खोल दिया। 2019 में 80 सांसद यहां के लोग चुनकर देंगे। दो चरणों के चुनाव में सर्वसमाज ने जातीय बंधन तोड़कर भाजपा को वोट दिया। कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब मायावती जी अखिलेश को राजनीति का बबुआ बनाकर छोड़ेंगी। उन्होंने पाकिस्तान पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इसके पूर्व अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने संबोधित किया।