फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   परीक्षा केंद्रो पर धमके डीएम, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नोटिस

परीक्षा केंद्रो पर धमके डीएम, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नोटिस

Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रो पर धमके डीएम, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नोटिस

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को पहली पाली में बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम के अचानक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों में खलबली मच गई। नेवादा स्थित एक केंद्र पर परीक्षा से पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गायब रहने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा। रोही के परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डर खराब होने पर नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे डीएम राजेंद्र प्रसाद इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज नेवादा पहुंचे। यहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट जेपीएन सिंह अनुपस्थित मिले। इसको लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पंडित राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में वायस रिकार्डिग नहीं चलने पर नाराजगी जताई और तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। वैदाखास के कांती देवी इंटर कॉलेज और विश्वनाथ इंटर कॉलेज कुलमनपुर में भी पहली पाली की परीक्षा देखी। दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से होती मिली। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि एक भी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे का वायस रिकार्डर और सीसीटीवी खराब नहीं मिलना चाहिए। भविष्य में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम कापी संकलन केंद्र कक्ष का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वायस रिकार्डर चलवाकर विभिन्न कक्षों में चल रही परीक्षा को परखा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था बेहतर कराने के लिए केंद्राध्यक्षों से कहा।
विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी बहाना, केंद्र से गायब मास्साब
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के बहाने कई शिक्षक घरों पर आराम फरमा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई है। जिसका संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी एनपीआरसी को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों को केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed